Advertisement

बरेली में किसानों का फूटा गुस्सा :धान तौलने से मना करने पर सहकारी समिति में जमकर हंगामा!

  • “बीमार धान” का बहाना बनाकर रोकी जा रही तौल, मनमानी पर कार्रवाई की मांग!

बरेली। मीरगंज क्षेत्र की बहुउद्देशीय सहकारी समिति पर शनिवार को धान तौलने में लापरवाही को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। धान न तौलने से नाराज किसानों ने समिति परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

किसानों का आरोप है कि समिति के कांटा इंचार्ज ने धान में बीमारी बताकर तौलने से साफ इंकार कर दिया। किसानों का कहना है कि यह बहाना बनाकर समिति कर्मचारियों द्वारा मनमानी की जा रही है। आरोप लगाया गया कि समिति पर लापरवाही और पक्षपात चरम पर है, जिससे छोटे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा। बढ़ती भीड़ और गरम माहौल को देखते हुए पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। बाद में अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

किसान अब भी धान तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन तेज करेंगे।

 

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

17 hours ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

18 hours ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

18 hours ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…

2 days ago

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…

2 days ago