Advertisement

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,4 किलो 131 ग्राम अफीम के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

20 लाख रुपये कीमत की अफीम बरामद, दो कारें और छह मोबाइल भी जब्त

बरेली। एसटीएफ बरेली यूनिट ने मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार किलो 131 ग्राम अफीम के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी जा रही है।

एसटीएफ की टीम ने यह कार्रवाई कैंट थाना क्षेत्र के विजय द्वार के पास की, जहां तस्कर अफीम की डिलीवरी देने पहुंचे थे। तलाशी के दौरान टीम ने तस्करों के पास से दो कारें, छह मोबाइल फोन और 4,340 रुपये नगद भी बरामद किए।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये तस्कर पंजाब, हरियाणा और बरेली क्षेत्र में अफीम की सप्लाई करते थे। एसटीएफ ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार, तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और शीघ्र ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

एसटीएफ की इस सफलता से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

17 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

17 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

17 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

20 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

20 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

22 hours ago