Advertisement

Categories: home

बरेली में वकील ने खाया जहर: पत्नी की बेवफाई से टूटकर दी जान, प्रेमी के साथ फरार हुई थी पत्नी

बरेली। शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पत्नी की बेवफाई के गम में एक वकील ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामला बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम चनेहटी का है। मृतक की पहचान कमल सागर उर्फ कमल कुमार, पुत्र रामशरण सागर के रूप में हुई है, जो पेशे से अधिवक्ता थे।

जानकारी के अनुसार, विवाह को आठ वर्ष बीत चुके थे, इस बीच वकील कमल की पत्नी कोमल की इंस्टाग्राम के माध्यम से अमर नाम के युवक से नजदीकियां बढ़ीं, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गईं। कुछ ही दिनों पहले कोमल अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी अमर के साथ फरार हो गई।

पत्नी की इस बेवफाई से कमल पूरी तरह टूट गए और मानसिक रूप से आहत होकर उन्होंने जहर खा लिया। परिजनों ने हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता रामशरण सागर की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी कोमल, प्रेमी अमर और उनके दो साथियों सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

17 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

17 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

17 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

20 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

20 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

22 hours ago