Advertisement

Categories: home

पीलीभीत: जिलाधिकारी ने पराली न जलाने के लिए प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, किसानों से जैविक उपयोग की अपील

पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने मंगलवार को गांधी सभागार से पराली न जलाने के लिए जनजागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पराली को जलाने के बजाय जैविक खाद या पशु चारे के रूप में उपयोग करें ताकि मिट्टी की उर्वरकता बनी रहे और प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण, मिट्टी की गुणवत्ता में गिरावट और जनस्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसान भाई आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर पराली प्रबंधन करें।

उप कृषि निदेशक इंजीनियर कौशल किशोर ने बताया कि पराली प्रबंधन हेतु सुपर एसएमएस, स्ट्रा रेक, बेलर, मल्चर, पैडी स्ट्रा चॉपर, श्रब मास्टर, रोटरी स्लेशर, रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ जैसे उपकरणों का प्रयोग किया जाए ताकि फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाया जा सके या अन्य उपयोग में लाया जा सके।
उन्होंने बताया कि यदि कोई किसान बिना पराली हटाए जीरो टिल सीड कम फर्टी ड्रिल, हैपी सीडर या सुपर सीडर का प्रयोग कर सीधे बुवाई करना चाहता है तो उसे इस संबंध में घोषणापत्र संबंधित कृषि अधिकारी को देना होगा कि वह पराली नहीं जलाएगा।

पराली जलाने पर हुई कार्रवाई:-

वर्ष 2023 में पराली जलाने पर जिले के 75 किसानों से ₹2,10,000 और वर्ष 2024 में 18 किसानों से ₹72,500 अर्थदंड वसूला गया।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

17 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

17 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

17 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

20 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

20 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

22 hours ago