Advertisement

Categories: home

बरेली: विवाहिता की गला काटकर हत्या से सनसनी, पति व देवर हिरासत में दहेज हत्या का मामला दर्ज

बरेली। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिछोला किफायतुल्ला स्थित ओम सिटी कॉलोनी में रविवार को विवाहिता की गला रेतकर की गई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का खून से लथपथ शव घर के कमरे में पड़ा मिला, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के भाई ने महिला के पति सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रारंभिक जांच में पति की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की शादी करीब एक वर्ष पूर्व कमुआ गांव निवासी अनिल से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

17 hours ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

17 hours ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

17 hours ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…

2 days ago

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…

2 days ago