Advertisement

Categories: home

तेजतर्रार कमिश्नर भूपेंद्र कुमार का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल में मची हलचल

बरेली। तेजतर्रार कमिश्नर भूपेंद्र कुमार ने मंगलवार सुबह तड़के जिला अस्पताल बरेली का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचते ही अस्पताल में तैनात कर्मचारियों और डॉक्टरों में हड़कंप मच गया।

कमिश्नर ने सबसे पहले सीएमएस कार्यालय का निरीक्षण किया, इसके बाद ओपीडी, इमरजेंसी, महिला वार्ड, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड रूम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से हालचाल पूछा और ओपीडी में रखी दवाओं की गुणवत्ता की भी जांच की।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर साफ-सफाई की कमी पाई गई, जिस पर कमिश्नर ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल की जर्जर इमारतों की मरम्मत कराने का आदेश भी दिया।

कमिश्नर ने कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए और जो डॉक्टर ड्यूटी पर देर से पहुंचे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस बीच अस्पताल में तैनात एक चौकीदार ने कमिश्नर को शिकायत की कि अस्पताल का एक बड़े बाबू निर्देश पाल पैसे लेकर सरकारी कमरे निजी लोगों को देता है और विरोध करने पर धमकी देता है। इस पर कमिश्नर ने तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा — अस्पताल में दबंगई करने वाले कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे।”

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

17 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

17 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

17 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

20 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

20 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

22 hours ago