पीलीभीत। जनपद में एआरटीओ वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को अनाधिकृत व नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न मार्गों पर परिवहन नियमों की गहन जांच की गई।
चेकिंग में कई बसें क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर व परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए संचालित होती पाई गईं। कार्रवाई के दौरान जम्मू-कश्मीर नंबर की एक बस को अधिक सवारियां बैठाने और परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर पूरनपुर गेट पुलिस चौकी में सीज कर दिया गया।
इसी तरह नागालैंड नंबर की एक स्लीपर बस, जिसमें न केवल अधिक सवारियां थीं बल्कि ऊपर तक सामान लादकर खतरनाक तरीके से चलाई जा रही थी, को थाना गजरौला में सीज किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि बस में मानक के विपरीत सीटें बढ़ाई गई थीं और आपातकालीन निकास (Emergency Gate) तक नहीं था। इस पर तकनीकी निरीक्षण हेतु एआरटीओ तकनीकी वैभव सोती को निर्देशित किया गया है।
इसके अलावा अन्य राज्यों से संचालित तीन और बसों के खिलाफ भी क्षमता से अधिक सवारी व परमिट शर्तों के उल्लंघन में चालान की कार्रवाई की गई।
एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आज की गई प्रवर्तन कार्रवाई में दो बसें सीज की गईं, तीन बसों के खिलाफ चालान हुआ, और कुल ₹1,57,000 का प्रशमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाली किसी भी बस या वाहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…
जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…