Advertisement

Categories: home

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, हजारों पुलिस कर्मियों ने दौड़ में लिया हिस्सा

बरेली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन बरेली में भव्य “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी रमित शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।

रन फॉर यूनिटी में डीआईजी, एसएसपी, अन्य वरिष्ठ अधिकारी व हजारों पुलिसकर्मी शामिल हुए। एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समर्पण का संदेश देते हुए यह दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर चौकी चौराहे, गांधी मूर्ति से होते हुए पुनः पुलिस लाइन में समाप्त हुई।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
रन फॉर यूनिटी के दौरान पुलिस कर्मियों में जबरदस्त उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

16 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

17 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

17 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

19 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

19 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

21 hours ago