Advertisement

Categories: home

दो शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराने वाले बीईओ का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हड़कंप

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के रामनगर ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राकेश कुमार इन दिनों गंभीर आरोपों में घिरे हैं। दो शिक्षकों पर रंगदारी के तहत 10 लाख रुपये की मांग और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाले बीईओ का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, वायरल ऑडियो में बीईओ राकेश कुमार मिड डे मील, सीएल स्वीकृति और अन्य कार्यों के नाम पर रिश्वत मांगते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

दो शिक्षकों ने बीईओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और बीएसए से शिकायत की है। आरोप है कि बीईओ ने पहले उन्हें धमकाया, फिर 10 लाख रुपये न देने पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
फिलहाल मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा विभाग के अधिकारी इस वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता की जांच में जुटे हुए हैं, वहीं शिक्षक वर्ग में आक्रोश का माहौल है।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

16 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

17 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

17 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

19 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

19 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

21 hours ago