बरखेड़ा। क्षेत्र के रामपुरा रोड पर गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं साईकिल पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान करन कुमार पुत्र राम भजन उम्र 22 वर्ष निवासी गांव रमपुरा नत्थू थाना बरखेड़ा के रूप में हुई है। वहीं साईकिल पर सवार दूसरा युवक मुकेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक युवक के परिवार में चीख – पुकार मच गई। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में भिजवाया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं साईकिल को टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के गांव अर्सिया बोझ निवासी ईश्वरबती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना…
बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…
चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…
बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…
पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…
दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…