Advertisement

home

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का अनोखा प्रयास


रिपोर्ट: नंदकिशोर

बरेली। सीबीगंज क्षेत्र के छात्र आदित्य शंकर गंगवार ने आज सुबह शिव ज्ञान पब्लिक स्कूल में 220 घंटे लगातार बोलकर पढ़ने का अनोखा प्रयास शुरू किया। यह प्रयास गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए किया जा रहा है। वर्तमान में 216 घंटे का रिकॉर्ड नाइजीरिया के नाम दर्ज है। रिकॉर्ड की शुरुआत से पहले आदित्य ने अपने माता-पिता संग बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और इस अनोखे प्रयास के देखने के लिए पहुँच रहे है। गिनीज़ नियमों के तहत प्रतिभागी को हर 60 मिनट बाद मात्र 5 मिनट का विश्राम मिलता है, पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग और दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

आदित्य के पिता शंकरलाल गंगवार ने बताया कि बेटा लंबे समय से तैयारी कर रहा है और मानसिक व शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार है। वह बेटे के प्रयास को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। यदि आदित्य सफल हुए तो बरेली का नाम एक बार फिर विश्व स्तर पर रोशन होगा।

Express views

Recent Posts

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

​बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…

5 hours ago

जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लोहे की चीज से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…

5 hours ago

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

​ ​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…

5 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

1 day ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

2 days ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

4 days ago