Advertisement

home

राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बराही पर्यटन गेट का फीता काटकर किया शुभारंभ, नए पर्यटन सत्र की हुई शुरुआत

पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन का नया सत्र शनिवार को शुरू हुआ। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, डॉ. अरुण कुमार ने बराही पर्यटन गेट पर हवन-पूजन कर और फीता काटकर सत्र का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण किया और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों का निरीक्षण करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए टाइगर रिजर्व परिसर में एक समर्पित काउंटर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे स्थानीय महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिलेगा।

राज्यमंत्री ने कहा कि बराही गेट खुलने से पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि सफारी गाड़ियों में स्थानीय चालकों और गाइडों को प्राथमिकता दी जाए और उन्हें उचित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि पर्यटन अनुभव और बेहतर हो सके।कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने सफारी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा, पूरनपुर विधायक प्रतिनिधि रितुराज पासवान, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, और डीएफओ टाइगर रिजर्व सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

16 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

16 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

16 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

18 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

18 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

20 hours ago