बरेली।जनपद बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्र में बंजरिया गांव के जंगल में किसी कलयुगी बिन व्याही माँ ने नवजात शिशु को जन्म लेते ही झांडियो में फेंक दिया। शिशु को कुत्ते नोच रहे थे।कुत्ते शिशु का एक हाथ नोचकर खा गए। ग्रामीणो ने कुत्तों को भगा कर सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बंजरिया गांव के किसी ग्रामीण ने झांडियो में नवजात शिशु को किसी जानवर एवं कुत्तों को नोंचते देखा तो ग्रामीणो को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणो की भीड़ लग गई। ग्रामीणो ने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी।ग्रामीणो का कहना है कि किसी कलयुगी माँ ने लोकलाज की बजह से अपने अनचाहे बच्चे को झांडियो में फेंककर दुनिया देखने से पहले ही नवजात की जान ले ली।
थाना शीशगढ़ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ग्राम बंजरिया में एक अज्ञात नवजात शिशु का मृत शरीर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार नवजात की उम्र लगभग एक से दो दिन की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही चौकी बंजरिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। ग्रामीणों में इस हृदयविदारक घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है।
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…
बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…
बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…
पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…
पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…
IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों…