फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नेशनल हाइवे के धनेटा फाटक के पास बरेली से दिल्ली जा रही निजी अनियंत्रित यात्री बस ने टेम्पो और दो बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार और टेम्पो सवार यात्री घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के द्वारा खिरका सीएचसी पर भेज दिया।जहां सभी खतरे से बाहर है।पुलिस चेक पोस्ट का बोर्ड भी टूट गया।बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक बरेली से दिल्ली को जाने वाली निजी यात्री बस UP 63AT8326 बुधवार को दिल्ली जा रही थी।करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली हाइवे पर धनेटा फाटक के पास अनियंत्रित होकर बस ने रोड किनारे खड़े सवारी भरे टेम्पो और दो बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में थाना शाही के गांव सुखली निवासी बाइक सवार उदित और थाना शाही के गांव परतापुर निवासी मोरपाल,गांव वीथम नौगमा निवासी बब्लू,थाना शीशगढ़ के गांव टिगड़ी निवासी टेम्पो चालक मो हसन घायल हो गए।पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के द्वारा बरेली अस्पताल भेज दिया।थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया सभी घायल खतरे से बाहर थे।फिर भी परिजन बबलू और मोरपाल को बरेली के निजी अस्पताल ले गए।टक्कर मारने वाली बस को कब्जे में लेकर थाना पर खड़ा कर दिया है। हादसा रोड किनारे होने से हाइवे पर जाम नहीं लगने के कारण यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हुई।
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…
जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…