Advertisement

home

पुलिस ने किया ऐसा कार्य, जिसने मानवता की मिसाल की कायम

बरेली।योगी सरकार के मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरेली पुलिस ने ऐसा कार्य किया जिसने मानवता की मिसाल कायम की है 2 सितंबर 2025 की रात फरीदपुर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई गंभीर हालत में बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा सीओ फरीदपुर और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिवार को भरोसा दिलाया कि बच्ची की हर संभव मदद की जाएगी मिशन शक्ति टीम की प्रभारी उप निरीक्षक मानसी हुड्डा और महिला कांस्टेबल जोगेश्वरी देवी ने बच्ची की प्राथमिक काउंसलिंग कर उसे ट्रॉमा से बाहर लाने का प्रयास शुरू किया टीम ने लगातार अस्पताल जाकर बच्ची और परिजनों को भावनात्मक सहारा दिया।

करीब 50 दिन तक बच्ची का इलाज चला जिसमें दो बार सर्जरी करनी पड़ी इस दौरान पुलिस ने रक्तदान इलाज और चिकित्सकीय समन्वय की पूरी जिम्मेदारी निभाई अब बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और फिर से मुस्कुराने लगी है पुलिस ने रानी लक्ष्मीबाई आर्थिक सहायता योजना के तहत परिवार को आर्थिक मदद दिलाई और बच्ची की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक संगठनों से भी संपर्क किया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति 5.0 के शुभारंभ के समय ही निर्देश दिए थे कि महिला और बाल पीड़ितों की न केवल कानूनी मदद की जाए बल्कि उन्हें मानसिक और भावनात्मक सहारा भी दिया जाए फरीदपुर की घटना में हमारी टीम ने यही किया बच्ची की सर्जरी इलाज और काउंसलिंग हर स्तर पर पुलिस साथ रही आज वह बच्ची स्वस्थ है उन्होंने आगे कहा कि मिशन शक्ति केंद्रों पर संवेदनशील पुलिसकर्मियों की तैनाती का मकसद यही है कि पीड़िता को यह एहसास हो कि पुलिस उसके साथ खड़ी है केवल कानून के तहत नहीं बल्कि मानवीय रिश्ते के रूप में भी।

 

Express views

Recent Posts

अतिरिक्त दहेज के लालच में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, SP के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के गांव अर्सिया बोझ निवासी ईश्वरबती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना…

2 hours ago

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

1 day ago

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

2 days ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

2 days ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

2 days ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

2 days ago