Advertisement

home

चकबंदी कार्यालय का पेशकार 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फरीदपुर चकबंदी कार्यालय के पेशकार रजत चौधरी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया था कि पेशकार रजत चौधरी जमीन संबंधी कार्य निपटाने के लिए उससे रिश्वत मांग रहा था। शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर पकड़ने की कार्रवाई की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद निवासी रजत चौधरी चकबंदी कार्यालय फरीदपुर में पेशकार के पद पर तैनात हैं। तहसील क्षेत्र के गांव पदारतपुर निवासी आदिल ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी कि जमीन के दाखिल-खारिज कराने के लिए पेशकार ने उनसे 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के तुरंत बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

शिकायतकर्ता आदिल गुरुवार को निर्दिष्ट रकम लेकर पेशकार के पास पहुंचे। जैसे ही रजत चौधरी ने रुपये लिए, एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बरेली कोतवाली में पेश किया और उसके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

11 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

11 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

11 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

13 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

14 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

16 hours ago