Advertisement

home

अवैध विस्फोटक सामग्री का जखीरा दुकान से बरामद, इलाके में मचा हड़कंप, दुकानदार फरार

बरेली ।जनपद के मीरगंज कस्बे में गुरुवार रात पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध विस्फोटक सामग्री का बड़ा भंडार पकड़ा है। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि यह सामग्री पटाखे बनाने के लिए रखी गई थी। आरोपी दुकानदार मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुट गई हैं।

क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि हाइवे से कस्बे की ओर जाने वाले ढाल मार्ग पर आबादी के बीच स्थित एक दुकान में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ छिपाकर रखे गए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार और थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह के साथ संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की।

जैसे ही दुकान का ताला खोला गया, पुलिस टीम के होश उड़ गए। अंदर से गंधक, पोटाश और अन्य रासायनिक पदार्थों के दर्जनों बोरे बरामद हुए, जिनका उपयोग पटाखा निर्माण में किया जाता है। इस अवैध भंडारण से आसपास के लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था।

जांच में यह खुलासा हुआ कि विस्फोटक सामग्री अजीम पुत्र हिदायतुल्ला निवासी मोहल्ला सूफी टोला, मीरगंज द्वारा अवैध रूप से जमा की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

सीओ अजय कुमार ने बताया कि बरामद किया गया विस्फोटक अत्यधिक मात्रा में है। मुखबिर की सूचना पर प्रशासनिक टीम के साथ की गई इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने पूरे माल को जब्त कर लिया है और एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

11 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

11 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

11 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

13 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

13 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

15 hours ago