Advertisement

home

मादक पदार्थ तस्करी करने वाले दो गैंग को किया गिरफ्तार करोड़ों के मादक पदार्थ के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

बरेली। झारखंड से अफीम लाकर पंजाब में बेचने की साजिश नाकाम,1किलो 67 ग्राम अफ़ीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार जिसकी कीमत लगभग 40 लाख दूसरे गैंग से 1 किलों 11 ग्राम मार्फिन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार मार्फिन की कीमत लगभग 1 करोड़ बताई जा रही है

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 657 ग्राम अफीम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 लाख रुपये) बरामद की है। तस्करों के पास से दो मोटरसाइकिलें, दो मोबाइल फोन और ₹5710 नकद भी जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेश कश्यप,
सतीश कश्यप (दोनों निवासी ग्राम ढका, थाना विशारतगंज) और सतेन्द्र कश्यप (निवासी ग्राम ताजपुर नवदिया, थाना भमौरा) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों आपस में दोस्त हैं और चौथा साथी अजय सिंह, जो इस गिरोह का मुख्य सरगना बताया जा रहा है, फरार है। अजय की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्यों ने पहले भी झारखंड से अफीम लाकर पंजाब में बेचने का काम किया था और अच्छा मुनाफा कमाया था। इसी के बाद उन्होंने बड़ी मात्रा में माल लाने की योजना बनाई। झारखंड के पलामू रेलवे स्टेशन के बाहर से एक अज्ञात व्यक्ति से अफीम ली गई थी। अफीम में कॉम्पलान और अन्य पाउडर मिलाकर मात्रा बढ़ाई जाती थी, फिर उसे डबल डेकर बस से देर रात पंजाब भेजा जाता था। इस बार भी आरोपी वही योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर ही तीनों को धर दबोचा।

पुलिस ने बताया कि तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/29 व बीएनएस की धारा 112 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही फरार आरोपी अजय की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं।

थाना बारादरी पुलिस की इस बड़ी सफलता से अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह को बड़ा झटका लगा है।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

11 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

11 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

11 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

13 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

14 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

16 hours ago