बरेली। कल हुए दिल्ले मे भयानक बम धमाके पर आल इंडिया मुस्लिम जमात ने दुःख का इजहार किया है और मृत्यक के परिवार जनो के साथ हमदर्दी जतायी है।
जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने दिल्ली बम धमाके पर कहा कि ये बेहद दुखद घटना है, इसकी गहनता के साथ जांच की जानी चाहिए, इस बात का भी पता लगाया जाना चाहिए कि भारत के अंदर या भारत के बाहर की कौन सी ऐसी ताकते हैं जो भारत के अंदर या भारत के बाहर से इस तरह की घिनौनी हरकते कर रहे हैं, ऐसे व्यक्तियों या संगठनों को कैफरे किरदार तक पहुंचाना बहुत जरूरी है।
मौलाना ने कहा कि सभी धर्म के धर्मगुरुओं को मिलजुलकर आतंकवादी और कट्टरपंथी विचार धारा के खिलाफ देश व्यापी आंदोलन चलायें, मैं मुस्लिम धर्म गुरु होने के नाते सभी लोगों के साथ चलने और सहयोग करने के लिए तैयार हूं। भारत सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है की वो भी आतंकवाद के खिलाफ हमारा सहयोग करें।
मौलाना ने सरकार से मांग की है मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपया सहायता राशी दी जाये, और घायल व्यक्तियों को 2.5-2.5 लाख रुपया दिये जाये।
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…
जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…