Advertisement

home

राजश्री मेडिकल कॉलेज के छात्र हुआ अपहरण, दोस्तों ने कार में घंटों बंधक बनाकर मांगी 50 लाख फिरौती

बरेली। जनपद  के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे पर राजश्री मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र के बैंक खाते में करोड़ों रुपये होने की चर्चा उसके लिए जानलेवा साबित हो गई। उसी चर्चा पर भरोसा कर उसके ही सहपाठी दोस्तों ने बाहरी युवकों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। छात्र को घंटों चलती कार में धमकाया गया, और मोबाइल से यूपीआई के जरिए 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए, जबकि छात्र के खाते में कुल इतना ही बैलेंस था। इतना ही नहीं, आरोपितों ने छात्र के पिता से 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। पुलिस की गाड़ियों को देखकर अपहरणकर्ता उसे सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपित सहपाठी को गिरफ्तार कर लिया।

सहपाठी ने ही रची साज़िश
राजश्री मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र गौरव वरपे, निवासी सोनई गांव (अहिल्यानगर, महाराष्ट्र) ने बताया कि कॉलेज में कुछ साथियों के बीच यह चर्चा फैली कि उसके बैंक खाते में करोड़ों रुपये हैं। उसने कई बार मजाक कहकर बात को टाल दिया, लेकिन रविवार शाम यही अफवाह उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई। गौरव अपने दो सहपाठियों—दिविज बहल और गौरवेंद्र सिंह के साथ स्कूटी से घूमने निकला था। राधाकृष्ण मंदिर के पास एक ईको कार आकर रुकी और उसमें सवार बदमाशों ने तीनों को जबरन उठा लिया। चलते वाहन में गौरव को घंटों धमकाया गया और मोबाइल से यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए 60 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए गए।

पिता से मांगी 50 लाख की फिरौती
गौरव ने बताया कि बदमाशों में उसका सहपाठी दिविज बहल भी शामिल था। दिविज ने ही पिता और उसके दोस्त कपिल को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी और धमकी दी कि पुलिस को सूचना दी तो बेटे की जान ले लेगा। देर रात जब पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस की, तो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ियां देखकर गौरव को सड़क किनारे छोड़ दिया और फरार हो गए।अपराध की दुनिया में पहला कदम, लेकिन उसी फोन से पकड़ा गया
पुलिस जांच में सामने आया कि इस अपहरण की साजिश दिविज बहल ने ही रची थी। वह ऑनलाइन सस्ते जूते मंगाकर उन्हें महंगे दामों पर बेचता था और इस दौरान काफी कर्ज में डूब गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने गौरव के अपहरण की योजना बनाई।
पहली बार अपराध की दुनिया में कदम रखते हुए उसने गलती यह की कि फिरौती मांगने के लिए अपना ही मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर लिया। पुलिस ने इसी फोन की लोकेशन ट्रेस कर दिविज को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया है।पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने गौरव के शिकायत पत्र के आधार पर दिविज बहल और सोनू नामक युवक को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।
अपराध शाखा प्रभारी ने बताया कि घटना की साजिश कॉलेज परिसर से ही रची गई थी और दिविज ने बाहरी युवकों से संपर्क कर पूरा प्लान तैयार किया था।

झूठी अफवाह ने बिगाड़ दी जिंदगी
पुलिस के अनुसार गौरव के बैंक खाते में केवल 60 हजार रुपये थे, जबकि चर्चा में “करोड़ों” की बात फैलाई गई थी। यही झूठी अफवाह उसकी जिंदगी के लिए खतरा बन गई।

Express views

Recent Posts

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

6 hours ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

8 hours ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

10 hours ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

12 hours ago

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…

12 hours ago