बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक आरोपी युवक को अवैध बंदूक और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम गौतम पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम भोलापुर, थाना फतेहगंज पश्चिमी बताया। और उसने बताया कि वह हरियाणा की एक प्लाई फैक्ट्री में काम करता है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी गौतम के गांव भोलापुर में उसके नाम से दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने का मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…
जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…