Advertisement

home

अवैध बंदूक और तीन जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी  थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक आरोपी युवक को अवैध बंदूक और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम गौतम पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम भोलापुर, थाना फतेहगंज पश्चिमी बताया। और उसने बताया कि वह हरियाणा की एक प्लाई फैक्ट्री में काम करता है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी गौतम के गांव भोलापुर में उसके नाम से दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने का मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Express views

Recent Posts

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

​बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…

1 day ago

जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लोहे की चीज से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…

1 day ago

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

​ ​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…

1 day ago

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

2 days ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

3 days ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

5 days ago