Advertisement

home

पीलीभीत:ADM ऋतु पुनिया को हटाया गया, अब प्रसून द्विवेदी होंगे नए एडीएम 

पीलीभीत। विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ऋतु पुनिया को शासन ने पीलीभीत से हटा दिया है। शासन ने उन्हें लखनऊ मुख्यालय से अटैच करते हुए प्रतीक्षारत कर दिया है।

उनके स्थान पर मथुरा के वृंदावन विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी रहे प्रसून द्विवेदी को नए एडीएम (वित्त एवं राजस्व) के रूप में पीलीभीत में तैनात किया गया है। आदेशों की सूचना मिलते ही डीएम कार्यालय में कार्यवाही शुरू हो गई है।

एडीएम ऋतु पुनिया ने सदर कोतवाली में विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ के खिलाफ छवि खराब करने, रंगदारी मांगने और हमला करवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने प्रिंस गौड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

घटना के बाद विहिप और आरएसएस के पदाधिकारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश जी और देवेंद्र सिंह ने पीलीभीत पहुंचकर एडीएम पर गंभीर आरोप लगाए थे और कार्रवाई की मांग की थी।

प्रसून द्विवेदी संभालेंगे एडीएम (वित्त एवं राजस्व) का पद
मथुरा के वृंदावन विकास प्राधिकरण में कार्यरत प्रसून द्विवेदी को शासन ने पीलीभीत का नया एडीएम नियुक्त किया है। डीएम को आदेश प्राप्त हो चुके हैं और शीघ्र ही वे कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Express views

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

1 day ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

2 days ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

4 days ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

4 days ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

5 days ago