Advertisement

home

आयुष हैल्थ वेलनेस सेंटर एवम् योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने सौंपा ज्ञापन

बरेली।आयुष हैल्थ वेलनेस सेंटर एवम् योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुरलीधर वर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल प्रमुख सचिव आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्री रंजन कुमार से मिला व योग प्रशिक्षकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया।
विदित हो राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 1020 आयुष्मान आरोग्य मंदिर /आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का संचालन किया जा रहा है।जिसमें प्रत्येक चिकित्सालय में
एक पुरुष एक महिला योग प्रशिक्षक की नियुक्ति हुई।प्रदेश में विगत 5 वर्षों से इन योग प्रशिक्षकों को बहुत ही अल्प मानदेय क्रमशः 8000 और 5000 दिया जाता है।
इतनी मंहगाई और चिकित्सालयों की भौगोलिक दूरी के चलते इन योग प्रशिक्षकों के सामने जीवकोपार्जन की विकट समस्या है।
आज प्रदेश उपाध्यक्ष मुरलीधर वर्मा के नेतृत्व में चंद्र कांत ओझा प्रताप गढ़,अवनीश मिश्र रायबरेली,अजय मिश्र प्रतापगढ़ चार सदस्य प्रमुख सचिव महोदय से मिले और कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी समस्याओं की जानकारी दी। प्रमुख सचिव महोदय ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वाशन दिया कि निकट भविष्य में आपकी समस्याओं का समाधान होगा।आप लोग धैर्य पूर्वक अपना कार्य कुशलता पूर्वक करे।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वर्मा ने मांग की कि जिस प्रकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत योग प्रशिक्षकों को जो मानदेय निर्धारित है वहीं वेतन दिया जाए और स्थाई पदों का सृजन कर नियमितीकरण किया जाए।प्रतिनिधि मंडल के अन्य साथी चंद्र प्रकाश ओझा ने महोदय के समक्ष कहा कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूर्णकालिक का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है ठीक वैसे ही उत्तर प्रदेश सरकार भी हम सभी अल्प मानदेय भोगियों को पूर्णकालिक करे।
प्रमुख सचिव आयुष ने आश्वस्त किया कि पॉलिसी रिन्यूअल पर आपकी मांगों पर विचार किया जाएगा।सरकार योग प्रशिक्षकों को लेकर गंभीर है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

10 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

10 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

10 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

12 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

12 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

14 hours ago