बरखेड़ा। जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र में औचक भम्रण कर विधालयों वोटर लिस्ट सुधार की स्थिति का जायजा लिया।
आज दोपहर 12 बजे के लगभग क्षेत्र के गाँव पौटा कलां , गाजीपुर मुगल, मचवाखेड़ा के प्राथमिक विधालयों का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया जिसमें साफ सफाई पर नाराजगी दिखाते हुये विधालय अध्यापक को जरूरी निर्देश दिये , इसके बाद नगर पंचायत बरखेड़ा कार्यालय पहुचकर एस आई आर वोटर लिस्ट में कार्य कर रहे बी एल ओ ,सहायक अध्यापक ,आंगनबाड़ी, अनुदेशकों से वोटर लिस्ट में आने बाली परेशानियों एवं उनके सुधार को पूछकर जरूरी निर्देश दिये उसके बाद नगर पंचायत के चेयरमैन श्याम विहारी भोजवाल और पार्षदों से एस आई आर लिस्टो में हो रही परेशानी में सभी कर्मचारियों को सहयोग की अपील की,
पूछे जाने पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वोटर लिस्ट में पुरनिरिक्षण के लिये हो रही परेशानी एवं उनके निदान के लिये विचार विमर्श को सभी के साथ बैठक की गई हैं, जिससे किसी का नाम वोटर लिस्ट से छूटे नही और दो जगह किसी का नाम अंकित न हो।
कान्हा गौशाला का निरीक्षण करते हुये कम भूसा और इसमे बीमार मिली गाय के इलाज को पशु चिकित्सक को निर्देश दिये साथ ही सड़क पर घूम रहे आबारा गौ बंश पशुयों से होने बाली दुर्घटना को देखते हुये खण्ड विकास अधिकारी बरखेड़ा एवम थाना प्रभारी बरखेड़ा को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि कोई भी आबारा पशु सड़क पर दिखाई न दे अगर दिखाई देता हैं तो इसे गौशाला में पहुचकर सुरक्षित करे सड़क पाये गये आबारा पशु की सीधी जिम्मदारी दोनो अधिकारियों की होगी।
बरेली। शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…
बरेली। न्यायालय परिसर की हवालात से कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस महकमे…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलकथान में दो दिन पूर्व 22 अक्टूबर को एक युवक…
बरखेड़ा।नगर पंचायत बरखेड़ा व ग्राम पंचायत कबूलपुर में शनिवार को बूथ संख्या एक पर विशेष…
सिरौली/ बरेली। एएनटीएफ यूनिट बरेली एवं थाना सिरौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता…
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में शुक्रवार…