Advertisement

home

बड़ा हादसा टला पुल से नीचे बैगुल नदी में 20 फिट गहरे में गिरी कार, पांच लोग गम्भीर घायल 

बरेली। जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के आसपास बड़ा सड़क हादसा हो गया। खेड़ा सराय से मानपुर सामान लेने जा रही स्विफ्ट डिज़ायर कार (UP25 CN 7886) बैगुल नदी के पुल पर अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के चलते कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधा नीचे नदी में जा गिरी। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ।
कार चला रहा था आदिल (20), साथ में बैठे थे 25 वर्षीय कासिम,20 वर्षीय फरमान ,21 वर्षीय सलमान,28 वर्षीय गुड्डू सभी निवासी ग्राम खेड़ा सराय, थाना शीशगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पाँचों को बाहर निकाला। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

थाना शीशगढ़ पुलिस के अनुसार “घटना स्थल पर हालात सामान्य हैं, कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।”

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago