Advertisement

home

राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज पर HR मैनेजर ने लगाए गंभीर आरोप,  मैनेजर के खुलासों से हड़कंप,HR मैनेजर का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

  • वायरल वीडियो में आरोप:- काला धन कैसे सफेद होता है? कर्मचारियों का शोषण कैसे किया जाता है? 300 कर्मचारियों की छंटनी का सच।

Report:Abhishek Pandey

Edited by:Mohit kumar

बरेली। राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज एक बार फिर विवादों में है। अस्पताल के पूर्व HR मैनेजर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में HR मैनेजर का दावा है कि अस्पताल में बड़े पैमाने पर काले धन को सफेद करने के खेल खेले जा रहे हैं। कर्मचारियों का सुनियोजित शोषण होता है, वेतन कटौती और दबाव बनाने जैसी प्रवृत्तियाँ आम हैं।
हाल ही में लगभग 300 कर्मचारियों की छंटनी बिना किसी ठोस कारण के कर दी गई, जिससे कई परिवारों पर संकट आ खड़ा हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी आपत्तियाँ उठाने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद उन्होंने वीडियो के जरिए अपनी बात सामने रखी।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारियों में भी नाराज़गी बढ़ गई है। कई कर्मचारी आरोपों की जांच की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संगठनों का कहना है कि इतने बड़े संस्थान पर ऐसे आरोप बेहद गंभीर हैं और सरकारी स्तर पर जांच करानी चाहिए।

अभी देखने वाली बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधन सफाई देता है या मामला और बड़ा रूप लेता है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

8 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

9 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

9 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

11 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

11 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

13 hours ago