Advertisement

home

हर 15 मिनट में मिलेगी ई-बस, शहर में सोमवार से होगा संचालन


बरेली। शहर में तीन रूटों पर सोमवार से ई-बसों का संचालन होगा। इसके लिए 60 स्टॉपेज (ठहराव स्थल) भी तय किए गए हैं। पहले चरण में बरेली-शेरगढ़ और बरेली-शीशगढ़ रूट पर चल रहीं ई-बसों को हटाकर उनका संचालन शहरी क्षेत्र में निर्धारित रूटों पर किया जाएगा। दूसरे चरण में बरेली-मनौना धाम रूट की बसों को वहां से हटाकर शहर की सीमा में संचालित किया जाएगा।
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के तहत दो साल पहले शहर में 25 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था। शहरी सीमा में घाटा होने के कारण इन बसों का संचालन देहात के रूटों पर शुरू कर दिया गया। वर्तमान में ये बसें बरेली-मनौना धाम, बरेली-शेरगढ़ और बरेली-शीशगढ़ के बीच चलाई जा रही हैं। 30 सितंबर को सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बैठक में इन बसों का संचालन शहर की सीमा में करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद स्थानीय स्तर पर सर्वे कर ऐसे रूटों को चिह्नित किया गया जहां बसों को पर्याप्त यात्री मिलते रहें, ताकि घाटा न हो।
अधिकारियों ने शहर में ऐसे तीन रूट तय किए हैं। इनमें स्वालेनगर मिनी बाइपास से जंक्शन वाया सौफुटा-पीलीभीत बाइपास, स्वालेनगर मिनी बाइपास से जंक्शन वाया डेलापीर-महादेव पुल और झुमका तिराहा से सेटेलाइट बस अड्डा वाया चौपुला-गांधी उद्यान रूट शामिल हैं।
रूट एक और तीन पर पांच-पांच बसों को लगाया गया है, जबकि रूट नंबर दो पर फिलहाल तीन बसों को चलाया जाएगा। ये रूट 17, 13 और 16 किलोमीटर के हैं। ई-बस में सफर के लिए न्यूनतम तीन किलोमीटर तक का किराया 12 रुपये तय किया गया है। जिन बसों का संचालन सोमवार से शहर में किया जाना है, उनके चालकों-परिचालकों को ड्यूटी आवंटित कर दी गई है। बसों का संचालन सुबह सात से शाम छह बजे तक किया जाएगा।
रूट एक : स्वालेनगर से जंक्शन वाया सौफुटा, पीलीभीत बाइपास – 17 किलोमीटर के इस रूट पर 25 स्टॉपेज होंगे। इस रूट पर स्वालेनगर मिनी बाइपास-जंक्शन के बीच बसें कर्मचारी नगर, भास्कर हॉस्पिटल, वसंत बिहार चौराहा, इज्जतनगर तिराहा, आईवीआरआई, टूलिप, डेलापीर चौराहा, वीर सावरकर नगर, तुलाशेरपुर, सौफुटा रोड तिराहा, संजयनगर, सुरेश शर्मा नगर, डोहरा रोड, रुहेलखंड विवि, बीसलपुर चौराहा, सतीपुर चौराहा, सेटेलाइट बस अड्डा, खुर्रम गौटिया, बियावानी कोठी, गांधी उद्यान, प्रभा टॉकीज, चौकी चौराहा, कलक्ट्रेट पर ठहराव लेंगी।
रूट दो: स्वालेनगर से जंक्शन वाया डेलापीर-महादेव पुल – 13 किलोमीटर के इस रूट पर 18 स्टॉपेज होंगे। बसें कर्मचारी नगर, भास्कर हॉस्पिटल, वसंत बिहार चौराहा, इज्जतनगर तिराहा, आईवीआरआई, टूलिप, डेलापीर चौराहा, झूलेलाल द्वार, सलेक्शन प्वाइंट, धर्मकांटा, लल्ला मार्केट, कोहाड़ापीर, नावल्टी चौराहा, अय्यूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, कलक्ट्रेट पर ठहराव लेंगी।
रूट तीन: झुमका तिराहे से सेटेलाइट बस अड्डा वाया चौपुला-गांधी उद्यान : 16 किलोमीटर के इस रूट पर 17 स्टॉपेज तय किए गए हैं। बसें झुमका तिराहा से परसाखेड़ा, मथुरापुर, जीटीआई, सीबीगंज, मिनी बाइपास, सत्य प्रकाश पार्क, दूल्हा मियां की मजार, सिटी रेलवे स्टेशन, चौपुला चौराहा, चौकी चौराहा, प्रभा टॉकीज, गांधी उद्यान, बियावानी कोठी, खुर्रम गौटिया स्टॉपेज पर ठहराव लेंगी।
बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की प्रबंध संचालक मनीषा दीक्षित ने बताया कि शहर में तीन रूटों पर सोमवार से सिटी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। स्टॉपेज और किराया तय कर दिया गया है। शहर के लोगों की सुविधा के लिए समय सारिणी को इस तरह तैयार किया गया है कि निर्धारित स्टॉपेज पर लोगों को हर 15 मिनट में बस मिल सके।

Express views

Recent Posts

अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, अवैध कब्जे से हटवाई दीवार

बरखेड़ा । जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग ने कस्बा बरखेड़ा में अवैध कब्जे के…

21 hours ago

बरेली : जिम में महिला का शारीरिक शोषण, वीडियो बनाया

जिम में महिला से दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर किया शारीरिक शोषण, वीडियो बनाकर मांगे पैसे…

1 day ago

कान्हा गौशाला को लेकर हिंदू महासभा हुई उग्र, 15 दिन का अल्टीमेटम

पीलीभीत। बिलसंडा नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का मुद्दा अब तेजी पकड़ता जा…

1 day ago

बाढ़ प्रभावित जिलों की सूची से नाम गायब होने पर कांग्रेस का हल्ला बोल, निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रत्याशी एमएलसी स्नातक कुमुद गंगवार के…

1 day ago

पुलिस मुठभेड़ में तीन चोर गिरफ्तार, दो चोर मुठभेड़ में घायल, चोरी का माल बरामद

बरेली । थाना सीबीगंज क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तांबा चोरी करने वाले…

1 day ago

पीलीभीत: स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, 6 साल की मासूम को बिना अभिभावक के स्कूल से निकाला; परिजनों ने डीएम से की शिकायत

पीलीभीत। शहर के एक निजी स्कूल 'स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल' पर एक गंभीर आरोप लगा है।…

1 day ago