Advertisement

home

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा , दो तस्कर गिरफ्तार , ट्रक सीज

बरेली। थाना भमोरा पुलिस ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 153.69 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक संख्या UK06CC1027 व एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले का मुकदमा थाना भमोरा में पंजीकृत किया गया।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया दिनांक 15 नवंबर की रात उपनिरीक्षक हीरेन्द्र सिंह अपने दल के साथ रम्पुरा–विशारतगंज रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रम्पुरा तिराहे की तरफ से एक ट्रक आता दिखाई दिया। रोकने का संकेत मिलने पर चालक घबरा गया और ट्रक बंद कर ड्राइवर व हेल्पर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी में भारी मात्रा में 153.69 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान आलम उर्फ अकरम (22 वर्ष) पुत्र आबिद, निवासी ग्राम पस्तौर थाना शाहबाद जिला रामपुर , इस्लाम खाँ (55 वर्ष) पुत्र मिंडू खाँ निवासी ग्राम पस्तौर थाना शाहबाद जिला रामपुर दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे लगभग एक माह से फरमान पुत्र फारुख के ट्रक पर काम कर रहे थे। राकेश यादव (दिल्ली) और फरमान ने उन्हें 40 हजार रुपये में उड़ीसा से आसकपुर स्टेशन (थाना बिसौली) तक गांजा पहुँचाने के लिए तैयार किया था। हाईवे पर चेकिंग से बचने के लिए वे लोकल मार्ग का उपयोग कर रहे थे।
राकेश यादव, निवासी दिल्ली और फरमान पुत्र फारुख, निवासी ग्राम पस्तौर, शाहबाद (रामपुर) दोनों फरार हो गए पुलिस फरार तस्करों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सनी चौधरी, एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा मय टीम, उनि हीरेन्द्र सिंह, उनि श्यामवीर सिंह, हेका मोहम्मद मोबीन, अखलेश कुमार,
कांस्टेबल मुस्तफा, चैतन्य प्रकाश थे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

9 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

9 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

9 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

11 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

11 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

13 hours ago