Advertisement

home

मीरगंज में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के चलते खेत में उतारा गया

बरेली/मीरगंज। सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे मीरगंज क्षेत्र के गांव गोरा लोकनाथपुर में भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ALH को तकनीकी खराबी आने पर खेत में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। अचानक हेलीकॉप्टर उतरते देख आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

वायुसेना के जवानों ने तत्काल घेरा बनाकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने के निर्देश दिए। इसी दौरान सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप ने बताया कि हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था, तभी तकनीकी समस्या के चलते पायलटों ने एहतियातन आपातकालीन लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया और किसी तरह की क्षति या चोट की सूचना नहीं है।

एयरबेस से बचाव दल भी मौके के लिए रवाना कर दिया गया है, जो हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच कर आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: अभी नहीं तो कभी नहीं, भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगी 2027 के लिए टिकट, कहा- यह मेरा पहला और अंतिम चुनाव

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…

2 hours ago

पेयजल आपूर्ति ठप, न पानी बहाल हुआ और न किसी अधिकारी ने ली सुध

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…

2 hours ago

परचून की दुकान पर कहासुनी के बाद युवक से मारपीट, सिर पर पत्थर मारकर किया गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…

3 hours ago

बजाज एनर्जी प्लांट से कोयले की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल

बरखेड़ा।बजाज एनर्जी बरखेड़ा प्लांट से कोयला की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल…

3 hours ago

ट्यूबवेल से चोरी करते एक आरोपी धरा, साथी फरार 

बरखेड़ा। ट्यूबवेल से सामान चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को किसान…

3 hours ago

दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल

बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने रात दो गुटों के बीच…

7 hours ago