Advertisement

home

ग्राम पंचायत में आधार सेवा की सुविधा हो तो स्वयं की आय में बढ़ोतरी अवश्य होगी:अमित तोमर

 

बरेली। उपनिदेशक पंचायत के दिशा निर्देशन में जनपद के विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, शेरगढ़, बहेड़ी और दमखोदा से चयनित पांच पांच ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान एवं सचिव का दो दिवसीय अनावासीय आय के सृजन पर ग्राम पंचायत भरतौल के लर्निंग सेन्टर के सभागार एक में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिसमें प्रधान एवं सचिव को प्रशिक्षण देते हुए द्वितीय दिवस का शुभारंभ राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने प्रार्थना से किया। प्रथम दिवस के आयोजित सत्रों के पुनरावलोकन पर चर्चा करते हुए राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने पीपीटी और चर्चा के माध्यम से कामन सर्विस सेंटर में सेवा शुल्क से आय पर चर्चा कर कहा कि पारदर्शिता सहित स्थानीय सुविधाएं जितनी अच्छी होगी उतने ही अधिक लाभार्थी जुड़ेंगे और राजस्व बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत में आधार सेवा की बेहतर सुविधा हो तो स्वयं की आय में बढ़ोतरी होगी ही साथ ही साथ स्थानीय ग्रामीणों को आर्थिक बचत के साथ-साथ समय की बचत होगी और मानसिक परेशानी से भी बचे रहेंगे। ग्राम पंचायत की आय के अतिरिक्त साधन पर चर्चा करते हुए सर्विस डिलीवरी का सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, दीक्षा और सोहेब ने बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस, मॉडल बैंक के प्रोडक्ट के बारे में चर्चा की। ओएसआर एवं जीपीडीपी पर चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत में आय अर्जित करने पर जोर दिया। ओएसआर पोर्टल से संबंधित चर्चा करते हुए जानकारी दी। तृतीय बैच के समापन सत्र पर राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर आदि ने ट्रेनिंग मैनेजमेंट पोर्टल पर प्रतिभागियों से क़्युज प्रतियोगिता, फीडबैक के उपरांत आनलाइन प्रमाण पत्र का वितरण कर संदेश दिया। इस दौरान प्रधान कड़े राम, पंचायत सचिव अमित कुमार, सुनील कुमार, मनोज पटेल आदि ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में वर्तमान प्रधान श्रीमती प्रवेश, पूर्व प्रधान रीत राम, मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, पंचायत सहायक निशा पाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

3 hours ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

4 hours ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

4 hours ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

4 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…

1 day ago

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…

1 day ago