बरेली।मीरगंज के खादर क्षेत्र के गांव विलायतगंज में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे तेज धमाके के साथ चिंगारियां नीचे गिरने लगीं। इन्हीं में से एक चिंगारी किसान चेतराम वर्मा की झोपड़ी पर गिरते ही वहां आग भड़क उठी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। अंदर रखा घरेलू सामान, कपड़े और रोजमर्रा की चीजें भी आग की भेंट चढ़ गईं। ग्रामीणों ने बाल्टी और मोटर से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के आगे सभी प्रयास नाकाम रहे।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे थे और इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग को की गई, लेकिन सुधार न होने से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…
जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…