Advertisement

home

हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी ने ली किसान की झोपड़ी को लपटों में घेरा,कुछ ही मिनटों में राख हुआ घर  

बरेली।मीरगंज के खादर क्षेत्र के गांव विलायतगंज में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे तेज धमाके के साथ चिंगारियां नीचे गिरने लगीं। इन्हीं में से एक चिंगारी किसान चेतराम वर्मा की झोपड़ी पर गिरते ही वहां आग भड़क उठी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। अंदर रखा घरेलू सामान, कपड़े और रोजमर्रा की चीजें भी आग की भेंट चढ़ गईं। ग्रामीणों ने बाल्टी और मोटर से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के आगे सभी प्रयास नाकाम रहे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे थे और इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग को की गई, लेकिन सुधार न होने से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Express views

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

15 hours ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

1 day ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

3 days ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

4 days ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

4 days ago