Advertisement

home

फर्जी एफआरआरओ प्रमाणपत्र लगाकर वीजा नवीनीकरण कराने वाला विदेशी नाइजीरिया छात्र गिरफ्तार

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने फर्जी एफआरआरओ (FRRO) प्रमाण पत्र के सहारे छात्र वीजा नवीनीकरण आवेदन करने वाले नाइजीरिया के नागरिक यूसुफ बाला मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी अयूब अली, जो दक्षिणी सुडान का निवासी है, को भी अभियोग में नामजद किया गया है।

17 नवंबर को उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज, चौकी प्रभारी रुहेलखण्ड द्वारा दो विदेशी छात्रों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज लगाकर वीजा अवधि बढ़ाने के प्रयास की शिकायत पर थाना बारादरी में मु०अ०सं० 1382/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस तथा धारा 22/23 विदेशी एवं आप्रवासन अधिनियम 2025 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सौरभ तोमर द्वारा की जा रही थी।

विवेचना में सामने आया कि अभियुक्त यूसुफ बाला मुस्तफा, निवासी कांगो—नाइजीरिया, 19 जनवरी 2025 को छात्र वीजा पर भारत आया था। पहले उसने सिटी यूनिवर्सिटी, अमृतसर (पंजाब) में बीसीए कोर्स में प्रवेश लिया था। बाद में 19 जुलाई 2025 को उसने एमजेपी रुहेलखण्ड यूनिवर्सिटी, बरेली में बीएमएस प्रथम वर्ष में दाखिला लिया वीजा की वैधता 23 दिसंबर 2024 से 22 दिसंबर 2025 तक थी। वीजा नवीनीकरण हेतु एफआरआरओ अनुमोदन प्रमाणपत्र अनिवार्य होने पर उसने फर्जी दस्तावेज संलग्न कर आवेदन किया।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने संस्थान बदलते समय न तो एफआरआरओ अमृतसर को सूचना दी और न ही नया अनुमोदन पत्र जारी कराया। वीजा बढ़ाने की आवश्यकता पड़ने पर उसके साथी अयूब अली ने कंप्यूटर पर किसी अन्य के प्रमाणपत्र को संपादित कर उसके नाम से कूटरचित एफआरआरओ प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया, जिसे उसने आवेदन में संलग्न किया।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आज 19 नवंबर को अभियुक्त यूसुफ बाला मुस्तफा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना उसके पिता, विश्वविद्यालय प्रशासन, इन्टेलिजेंस ब्यूरो , लोकल इंटेलिजेंस यूनिट सहित संबंधित विभागों को दे दी गई है। अभियुक्त को न्यायालय में रिमांड हेतु पेश किया गया ।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

8 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

8 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

8 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

10 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

11 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

13 hours ago