Advertisement

home

बरेली: मौलाना तौकीर रजा का करीबी माफिया कॉलोनाइजर आरिफ पर प्रशासन का शिकंजा बीडीए ने 15 दुकान और दो बड़े शोरूम पर बुलडोजर एक्शन शुरू

बरेली। 26 सितंबर को हुए दंगे के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा के करीबी माफिया कॉलोनाइजर आरिफ पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे बीडीए ने पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर क्षेत्र में उसकी दो बड़ी संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई शुरू होते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भारी दहशत फैल गई।

बीडीए की टीम जैसे ही अवैध निर्माण ढहाने पहुंची, पुलिस ने पूरे क्षेत्र को पहले ही चारों ओर से घेर लिया था। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो सके। स्थानीय लोग दूर खड़े कार्रवाई को होते देखते रहे।

शोरूम और पूरी मार्केट अवैध पाए जाने पर कार्रवाई
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन ने बताया कि आरिफ ने जगतपुर में बनी पूरी मार्केट और पीलीभीत बाईपास पर बने कपड़ों के शोरूम का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया था। पूरे परिसर में जिम, होम डेकोर सेंटर और कई दुकानों का संचालन चल रहा था। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने के बाद बीडीए ने पहले 11 अक्टूबर को दोनों परिसरों को सील किया था। शनिवार को बीडीए ने 15 दुकानों और दो बड़े शोरूम पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। टीम ने परिसर के पिछले हिस्से से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे बढ़ाई और जेसीबी की एक के बाद एक चोट से दीवारें गिरनी शुरू हो गईं।

Express views

Recent Posts

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

5 hours ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

7 hours ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

9 hours ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

11 hours ago

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…

12 hours ago