Advertisement

home

अतिक्रमण हटाने को लेकर बढ़ा विवाद, व्यापारी नेता ने ईओ के खिलाफ मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

 

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मुख्य बाजार में व्यापारी दौलत राम गुप्ता की दुकान तोड़े जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। वहीं पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम ईओ ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ जेसीबी से दौलत राम गुप्ता की दुकान के आगे का हिस्सा अतिक्रमण बताकर तुड़वा दिया था। इसके बाद व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारी ईओ के विरोध में लामबंद हो गए। आशीष अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण न हटाने के एवज में ईओ द्वारा दो लाख रुपये की मांग की गई, जबकि ईओ की ओर से उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी तहरीर पुलिस को सौंपी। पुलिस ने दूसरे दिन दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

7 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

9 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

10 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

11 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

21 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

21 hours ago