बरेली। स्थानीय थाना पुलिस ने नशा तस्करों के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात दो यूवकों को 33 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हेडकंस्टेबल अनुज मलिक सिपाही अंकुर और नितिन नागर के साथ बीती रात गश्त चेकिंग पर थे इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो यूवक मीरगंज अंडर पास पर खड़े हैं जिनके पास स्मैक है। पुलिस ने सूचना पर विश्वास करके बताए स्थान पर पहुंच कर दोनों युवकों को दबोच लिया। और दोनों का नाम पता पूंछा तो एक ने अपना नाम राहिल पुत्र ताहिर दूसरे ने अपना नाम नाजिम पुत्र इश्तियाक निवासी गण मोहम्मद गंज मीरगंज बरेली बताया पुलिस के अनुसार पकड़े उक्त दोनों आरोपियों के पास से 19व 14ग्राम कुल 33 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा लिखकर चालान आज सक्षम न्यायालय भेजा जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।
बरेली। शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…
बरेली। न्यायालय परिसर की हवालात से कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस महकमे…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलकथान में दो दिन पूर्व 22 अक्टूबर को एक युवक…
बरखेड़ा।नगर पंचायत बरखेड़ा व ग्राम पंचायत कबूलपुर में शनिवार को बूथ संख्या एक पर विशेष…
सिरौली/ बरेली। एएनटीएफ यूनिट बरेली एवं थाना सिरौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता…
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में शुक्रवार…