Advertisement

Categories: home

न्यायाधीश के मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

बरेली । कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जिला न्यायालय में तैनात न्यायिक अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के आवास की दूसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।सूत्रों के अनुसार, आग सुबह करीब 10 बजे दूसरी मंजिल पर बने पूजा कक्ष के पास रखे इन्वर्टर में अचानक चिंगारी निकलने से भड़की। कुछ ही पलों में लपटें पूरे कमरे में फैल गईं और वहां रखा फर्नीचर, कपड़े तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया। उस समय न्यायाधीश ज्ञानेंद्र त्रिपाठी कोर्ट में न्यायिक कार्य निपटा रहे थे, जबकि घर पर किराएदार और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। आग की लपटें देखकर घर में खेल रहे बच्चे और परिजन सहम गए।सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 15-20 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि दूसरी मंजिल का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।
आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और आग लगने के सटीक कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को मुख्य वजह माना जा रहा है।परिजनों ने राहत भरी सांस ली कि समय पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई, नहीं तो पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ सकती थी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

13 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

13 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

13 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

15 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

16 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

18 hours ago