Advertisement

home

एसआईआर सर्वे के दौरान बीएलओ की हुई मौत

 

  • मौके पर मौजूद सुपरवाइजर अस्पताल ले जाने की बजाय हुआ फरार

बरेली। भोजीपुरा ब्लॉक के परधौली गांव में आज एसआईआर सर्वे के दौरान बीएलओ ड्यूटी पर तैनात प्राथमिक शिक्षक सर्वेश गंगवार की अचानक मौत हो गई सर्वे करते समय 47 वर्षीय सर्वेश को तेज घबराहट और सीने में दर्द होने लगा जिसके बाद वह गिर पड़े ग्रामीणों ने मदद की लेकिन आरोप है कि मौके पर मौजूद सुपरवाइजर उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाय भाग गया।

गंभीर हालत में सर्वेश गंगवार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज से मना करने के बाद उन्हें प्रताप अस्पताल रेफर किया गया वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया प्राथमिक कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है सूचना पर एसडीएम सदर एडीएम सिटी सीएमओ और इज्जतनगर इंस्पेक्टर अस्पताल पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है चार महीने पहले ही पत्नी की मौत के बाद सर्वेश गंगवार का निधन परिवार पर दूसरा बड़ा आघात है ग्रामीणों ने सुपरवाइजर पर कार्रवाई की मांग की है।

BLO कर्मियों के मानदेय में की गयी दो गुना बढ़ोत्तरी : ADM

अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री द्वारा निर्वाचन से जुड़े बीएलओ कर्मियों के मानदेय में दो गुना बढ़ोत्तरी की गयी है।
निर्वाचन से जुड़े शेष कर्मियों के लिए भी प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गयी है।
बूथ लेवल बी०एल०ओ० का वार्षिक पारिश्रमिक भुगतान 6,000 रुपए से बढ़ाकर 12,000 रुपए।
बी०एल०ओ० सुपरवाइजर्स का वार्षिक पारिश्रमिक 12,000 रुपए से बढ़ाकर 18,000 रुपए।
बी०एल०ओ० को विशेष प्रोत्साहन 1,000 रुपए से बढ़ाकर 2,000 रुपए कर दिया गया है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

14 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

14 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

14 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

16 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

17 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

19 hours ago