Advertisement

home

गौकशी के तीन शातिर अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस व उपकरण बरामद

बरेली। थाना विशारतगंज पुलिस ने गौवध अधिनियम से जुड़े पंजीकृत मुकदमे में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर गौकशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा व पांच खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और गौकशी में प्रयुक्त प्लास्टिक का कट्टा व रस्सी बरामद की है।

बताया गया कि 20 नवंबर को केला फैक्ट्री, अलीगंज के सामने जंगल में प्रतिबंधित गौवंशीय पशु का वध कर अवशेष फेंके जाने की घटना सामने आई थी। इसकी जांच के लिए सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया था। 30 नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि वही गिरोह पुनः गौकशी की फिराक में सरकारी ट्यूबवेल के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी—शाकिर, इमरान उर्फ पेप्सी और अनीस उर्फ अन्नी—पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भेजकर हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आवारा पशुओं को पकड़कर वध कर मांस बेचते हैं और इससे पहले भी गौकशी के कई मामलों में जेल जा चुके हैं। तीनों के खिलाफ विभिन्न थानों में गौकशी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट समेत कई अभियोग दर्ज हैं।
थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता और साहस दिखाते हुए इस गंभीर अपराध का सफल अनावरण किया।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

19 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

19 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

19 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

21 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

22 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

24 hours ago