Advertisement

home

भाजपा सरकार बीएलओ से दबाव में काम करवा रही है:अजय राय

बरेली।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज मृतक बीएलओ के परिवार से मुलाकात करने बरेली पहुंचे घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की इस मौके पर उन्होंने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बीएलओ से दबाव में काम करवा रही है और जिसके चलते बीएलओ या तो सुसाइड कर रहे हैं या काम की अधिकता के चलते हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार बीएलओ से अनैतिक कार्य करवा रहे हैं वह भाजपा विरोधी वोट बैंक को काटने का लगातार दबाव बनाए हुए हैं ऐसा एक बीएलओ के परिवार के सदस्य ने उनको जानकारी दी थी अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी बीएलओ पर बेहद दबाव में काम करवा रही है जिसके चलते कई बीएलओ मौत को गले लगा चुके हैं उन्होंने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज जो भी मौत बीएलओ की हुई है उनके जिम्मेदार चुनाव आयोग और भाजपा सरकार है सदन में हंगामा होने को लेकर मोदी जी के बयान पर अजय राज ने कहा कि आज भले ही कोई संगठन मृतक बीएलओ के साथ ना हो लेकिन वह और उनकी पूरी पार्टी बीएलओ के साथ है और उन्होंने मृतक बीएलओ के परिवार के लिए एक करोड़ की धनराशि के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग भी की है और अगर ऐसा नहीं होता है तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरेगी और अपनी मांग मनवाकर रहेगी।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

18 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

18 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

18 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

21 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

21 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

23 hours ago