Advertisement

home

गन्ने के खेत में मिला बुजुर्ग का मानव कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान

बरेली।मीरगंज थाना क्षेत्र के नंदगांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गन्ना छिलाई कर रहे ग्रामीणों को खेत में एक मानव कंकाल पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान वीरेंद्र गंगवार को दी, जिसके बाद रात में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

कंकाल के पास एक तैमद और शर्ट मिली, जिनसे शिनाख्त 80 वर्षीय इस्लाम खां निवासी शीशमखेड़ा के रूप में की गई।

इस्लाम खां 25 सितंबर से लापता थे। परिजनों ने काफी तलाश की थी लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।जानकारी के मुताबिक इस्लाम खां मानसिक रूप से अस्थिर थे और कई बार रास्ता भटक जाते थे। तीन साल पहले हुए एक एक्सीडेंट के बाद उनकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गई थी।

पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गन्ने का खेत छत्रपाल गंगवार का बताया जा रहा है, जहां यह कंकाल बरामद हुआ।

 

Express views

Recent Posts

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

3 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

8 hours ago

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

23 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

1 day ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

1 day ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago