Advertisement

घुसपैठियों के खिलाफ प्रशासन का ऑपरेशन तलाश, अभियान के लिए 29 टीमों का गठन

बरेली। बरेली में घुसपैठियों के खिलाफ प्रशासन का ऑपरेशन तलाश एक बार फिर तेज कर दिया गया है। डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य खुद सड़कों पर उतरे और हॉस्पिटल समेत कई स्थानों पर औचक निरीक्षण कर संदिग्ध घुसपैठियों की तलाश की।

पूरे जिले में घुसपैठियों के खिलाफ विशेष अभियान के लिए 29 टीमों का गठन किया गया है, जो अलग-अलग इलाकों में जांच कर रही हैं। प्रशासन ने बरेली जिला जेल को डिटेंशन सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है, जहां पकड़े गए घुसपैठियों को रखा जाएगा।

बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले भी जिले में इसी तरह का ‘ऑपरेशन तलाश’ चलाया गया था, जिसमें आधा दर्जन से अधिक घुसपैठियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

इस बार प्रशासन और पुलिस दोनों ही सख्त मोड में हैं और अभियान को जिलेभर में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है।

Express views

Recent Posts

दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल

बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने रात दो गुटों के बीच…

5 hours ago

दिल्ली जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका

बरेली ।कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम…

5 hours ago

पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का योगी सरकार पर हल्ला बोल, धान की खरीद शून्य, गन्ने का 209 करोड़ बकाया, बोले इस्तीफा दें राज्यमंत्री

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने सोमवार को प्रेस…

5 hours ago

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

1 day ago

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

1 day ago

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…

1 day ago