Advertisement

home

रबर फैक्ट्री परिसर में मिली 35 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश

 

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव माधोपुर माफी स्थित बंद पड़ी रबर फैक्ट्री के खाली क्षेत्र में ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना अध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई।
प्रथम दृष्टया मृतका मानसिक रूप से मांगकर खाने वाली प्रतीत हो रही है। शव के पास खाने का एक डिब्बा और पानी की पुरानी बोतल भी मिली है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। मुंह के हिस्से को जंगली जानवर जैसे सियार आदि ने नोचा हुआ पाया गया, जबकि शरीर पर किसी तरह की ताज़ा चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव लगभग दो–तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
नियमानुसार महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस मृतका की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

Express views

Recent Posts

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

3 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

7 hours ago

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

23 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

1 day ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

1 day ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago