Advertisement

home

व्यापारी नेता पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग

बरेली: फतेहगंज पश्चिमी के भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के प्रकरण में बरेली शहर के व्यापारियों ने हुंकार भर दी। शहर के तमाम व्यापारियों ने आज वन राज्यमंत्री डॉक्टर अरुण सक्सेना से मिलकर ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने एवं व्यापारी नेता पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग की।
ज्ञात हो कि फतेहगंज नगर के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने 21 नवंबर को व्यापारी राहुल गुप्ता की नवनिर्मित दुकान को जेसीबी लेकर तोड़ने पहुंचे ईओ पुष्पेंद्र राठौर से बिना कोई नोटिस दिए जेसीबी से तोड़फोड़ करने के विरोध पर हुई नोंकझोंक में ईओ ने 21 नवंबर को ही थाने में सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी वहीं दूसरी तरफ ईओ के द्वारा अतिक्रमण न हटाने के नाम पर दो लाख रुपए रिश्वत मांगने की तहरीर थाने में दी थी जिसमें 15 दिन के नाटकीय घटना क्रम के बाद भाजपा नेता आशीष अग्रवाल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया स्थानीय भाजपा नेताओं के दो धड़ों में पार्टी के कुछ नेता भाजपा नेता के पक्ष में और कुछ विपक्ष में लगे हुए थे जिसके कारण मुकदमा 15 दिन बाद लिखा गया। भाजपाइयों की गुटबाजी देख व्यापारी नेता को कमजोर पड़ता देख नगर के व्यापारी संगठन और जिला व शहर के व्यापारी आशीष अग्रवाल के समर्थन में आ गए और आज इसी क्रम मेंप्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल महानगर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल महामंत्री सुदेश अग्रवाल के नेतृत्ब में व्यापारियों का शिष्टमंडल मंत्री डॉक्टर अरुण सक्सेना से मिला और व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल के खिलाफ झूठा मुकदमा वापस लेने एवं ईओ के खिलाफ बिना किसी नोटिस देने के नियम के विपरीत दो लाख रुपए रिश्वत मांगने के साथ व्यापारी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की साजिश करने का मुकदमा लिखाए जाने की मांग की। राज्यमंत्री श्री अरुण सक्सेना ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी का अहित भाजपा सरकार में नहीं होगा उन्होंने कहा कि वे उच्च अधिकारियों से वार्ता कर व्यापारियों की मांग पर कार्यवाही कराते हुए प्रकरण का पटाक्षेप कराएंगे। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, महामंत्री सुदेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, मो.अलवकिल, मुकुल अग्रवाल, दिनेश वर्मा, अतुल अग्रवाल, भवानी दत्त जोशी,गोविंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, शशांक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, दीपक गोयल, शोभित अग्रवाल, राजकपूर गुप्ता, सतीश गुप्ता,सतीश अग्रवाल,सुनील रस्तोगी, नीरज गुप्ता, मयंक गंगवार, रामनरायण गुप्ता, रामपाल गुप्ता, यशु गुप्ता, वरुण अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, राहुल गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित रहे। संचालन महानगर महामंत्री सुदेश अग्रवाल ने किया।

Express views

Recent Posts

कावड़ियों का जत्था कछला गंगाघाट के लिए रवाना, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

​​बरखेड़ा : सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने…

8 hours ago

महिला से दुष्कर्म का आरोप, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के नगरा चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में महिला से…

20 hours ago

गांधी स्टेडियम से निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा रैली’, एसपी-डीएम ने हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व

पीलीभीत। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को गांधी स्टेडियम से विशाल तिरंगा रैली…

22 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसपी और डीएम ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पीलीभीत। थाना जहानाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव और…

23 hours ago

अतिरिक्त दहेज के लालच में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, SP के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के गांव अर्सिया बोझ निवासी ईश्वरबती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना…

2 days ago

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 days ago