Advertisement

home

निकाह की खुशियां मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में निकाह समारोह के दौरान खुशी मातम में बदल गई। हर्ष फायरिंग के दौरान तमंचे से चली गोली पास में खड़े युवक के सिर में जा लगी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बारात की विदाई के समय कई बार हर्ष फायरिंग की गई थी। उसी दौरान एक युवक द्वारा चलाए गए तमंचे से अचानक गोली निकल गई, जो सीधे पास खड़े युवक के सिर में लगी।

घटना के बाद गोली चलाने वाला आरोपी युवक अपनी बाइक पर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश कर रही है।

घायल युवक को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम फैल गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago