Advertisement

home

किसान की पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा, DM से हटवाने की गुहार

पीलीभीत जनपद के उमरसड़ गांव के निवासी भगवानदास पुत्र मथुरा प्रसाद ने जिलाधिकारी पीलीभीत को एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी पैतृक भूमि पर वर्षों से चल रहे अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है। प्रार्थी के अनुसार गाटा संख्या 431 रकबा 0.478 हेक्टेयर भूमि उसके पूर्वजों की पैतृक संपत्ति है, लेकिन गांव के दबंग प्रवृत्ति के कुछ लोगों ने उक्त भूमि के एक हिस्से पर अवैध कब्जा कर मकान बना रखा है।

भगवानदास का कहना है कि उसने कई बार राजस्व अधिकारियों, लेखपाल और अन्य संबंधित कर्मचारियों को अवैध कब्जे की शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। और मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

प्रार्थी ने बताया कि उसने मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत दर्ज कराई थी। पोर्टल से आदेश होने के बाद भी अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत के बाद दबंग पक्ष ने सक्रिय होकर जमीन पर निर्माण करा दिया।

भगवानदास ने जिलाधिकारी महोदय से अवैध कब्जा हटवाकर उसे न्याय दिलाने की मांग की है। प्रार्थी का कहना है कि उसका परिवार कृषि कार्य पर निर्भर है और इस भूमि पर कब्जा किए जाने से उसकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

Express views

Recent Posts

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

4 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

8 hours ago

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

24 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

1 day ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

1 day ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago