Advertisement

home

शिकायत करने पहुंचे भाजपा व्यापारियों से कोतवाली इंस्पेक्टर की नोकझोंक

  • कुमार टाकीज़ के सामने पंजाबी मार्केट में तोड़फोड़ व चोरी का प्रयास

बरेली। कोतवाली से दो सो मीटर दूरी पर कुतुबखाना रोड स्थित पंजाबी मार्केट में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा संदीप गारमेंट्स में तोड़फोड़ और चोरी का प्रयास किए जाने से व्यापारी वर्ग में दहशत फैल गई है। दुकान स्वामी शोभित सक्सेना ने बताया कि 8 दिसंबर की रात लगभग 12 बजे दो युवक दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश करते दिखाई दिए। घटना के सीसीटीवी फुटेज मिलने की संभावना जताई गई है।
मौके पर तैनात चौकीदार के हस्तक्षेप के बावजूद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना में शटर और बोर्ड को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। व्यापारी वर्ग ने आरोप लगाया कि दुकान के ठीक सामने मौजूद पिंक बूथ पर रात में पुलिस बल तैनात नहीं रहता, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।
उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष तथा पीड़ित शोभित सक्सेना ने कहा, “अगर मैं, व्यापार मंडल का अध्यक्ष होते हुए भी सुरक्षित नहीं हूँ, तो बाकी व्यापारियों की स्थिति समझी जा सकती है।” व्यापारियों ने पिंक बूथ पर रात में पुलिस बल की अनिवार्य तैनाती की मांग की है।
इस घटना की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम के बीच उस समय तीखी नोकझोंक हो गई जब इंस्पेक्टर ने व्यापारियों को यह कहते हुए टोका कि वे “मीडिया के साथ चमकने के लिए आए हैं।” बहस बढ़ने पर व्यापारी वर्ग ने कड़ा विरोध जताया।
काफी देर चर्चा के बाद कोतवाली इंस्पेक्टर ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। व्यापारियों का कहना है कि कठोर कार्रवाई से ही बाजार में सुरक्षा का विश्वास दोबारा कायम हो सकेगा।

Express views

Recent Posts

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

​बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…

2 hours ago

जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लोहे की चीज से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…

2 hours ago

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

​ ​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…

2 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

1 day ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

2 days ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

4 days ago