Advertisement

home

पीडब्ल्यूडी द्वारा गलत शिकायत पर अतिक्रमण का चिन्हीकरण करने पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम और विधायक को दिया ज्ञापन

बरेली। स्थानीय कस्बे के एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से गलत शिकायत करने का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल ने चिन्हांकन कार्यवाही का एसडीएम और क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन देकर विरोध किया है उन्होंने इस कार्यवाही को रोकने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यापार मंडल ने एक बैठक कर ज्ञापन तैयार किया जिसमें कस्बे के रहने वाले आरिफ कुरैशी द्वारा की गई मुख्यमंत्री दरबार और बरेली पीडब्ल्यूडी एक्सियन से शिकायत की गई थी कि कस्बे के विद्युत उपकेंद्र से दिवना रोड स्थित बंधन पैलेस तक करीब तीन सौ दुकान मकान सरकारी जमीन पर बने है जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी ने विद्युत उपकेंद्र से बंधन पैलेस तक मकानों /दुकानों का चिन्हीकरण करके लाल निशान लगा दिए जिस पर स्वामियों में हड़कंप मच गया । ज्ञापन में उक्त हवाला देते हुए बताया गया कि यह चिन्हीकरण झुठी शिकायत पर किया गया है जिसका व्यापार मंडल विरोध करता है व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनारायण गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम आलोक कुमार को उनके कार्यालय पर और विधायक डीसी वर्मा को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही रोके जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रामनारायण गुप्ता, दीपक गुप्ता, हीरा लाल गंगवार, इजाज फरीदी, नाजिम, फरियाद, नदीम समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

2 days ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

2 days ago