Advertisement

home

डिप्टी CM आज, मुख्यमंत्री कल बरेली आएंगे, तैयारियां चरम पर

बरेली: जिले में दो दिनों तक वीवीआईपी मूवमेंट रहने वाला है। बुधवार को डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली आएंगे। प्रशासन उनकी यात्राओं को लेकर पूरी ताकत से तैयारियों में जुटा है।

मंगलवार को जिला प्रशासन, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। सर्किट हाउस को अंदर और बाहर से पूरी तरह सजाया और दुरुस्त किया गया है।

शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए गांधी उद्यान पार्क के गेट से लेकर सर्किट हाउस चौराहे तक सड़क, सफाई और लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने रूट प्लान का निरीक्षण भी किया।

डिप्टी CM और CM दोनों की मौजूदगी को देखते हुए शहर में हाई अलर्ट जैसी स्थिति है और अधिकारी मिनट-मिनट की तैयारी में लगे हुए हैं।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

2 days ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

2 days ago